Description
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR ने चालू शैक्षणिक वर्ष 2024 - 25 के लिए आईसीएआर जेआरएफ, एसआरएफ (PhD) काउंसलिंग को जनवरी तक स्थगित कर दिया है।इसको लेकर ICAR ने एक नोटिस भी जारी किया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चालू शैक्षणिक वर्ष 2024- 25 के लिए चल रही आईसीएआर जेआरएफ और एसआरएफ (पीएचडी) काउंसलिंग को जनवरी और फरवरी 2025 के दौरान पशु चिकित्सा स्ट्रीम के पीजी कार्यक्रमों की काउंसलिंग के साथ आयोजित किया जाएगा। डिग्री और पीजी कार्यक्रमों के सभी पीडीसी के लिए कटऑफ तारीख 15 अक्तूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।
आईसीएएआर के नोटिस के अनुसार, पशु चिकित्सा स्ट्रीम को छोड़कर स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि, आईसीएआर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है।
अधिक अपडेट और जानकारी के लिए - नोटोपीडिया के बुलेटिन बोर्ड पर जाएं
नवीनतम सरकारी नौकरियों के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी नौकरी सेक्शन पर जाएं
20,000 से अधिक कॉलेजों तक पहुंच के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज सेक्शन पर जाएं
14 बोर्डों में स्कूल अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के स्कूल सेक्शन पर जाएं
सरकारी नौकरी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी परीक्षा सेक्शन पर जाएं
प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज प्रवेश परीक्षा सेक्शन पर जाए
The Notopedia Bulletin Board
News about the latest admissions, results, upcoming government jobs, Sarkari exams and many more.
