Description
वर्ष 2025 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का अकैडमिक कैलेंडर जल्द ही तैयार होने वाला है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सूत्रों का कहना है कि अकैडमिक कैलेंडर बनाने के बाद शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार इसे जारी कर दिया जाएगा।
दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने एग्जामिनेशन प्रोसेस में सुधार के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय जरूरी आदेश जारी करेगा। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है।
जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा जनवरी के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी और बोर्ड एग्जाम से पहले परीक्षा खत्म हो जाएगी। इसके अलावा दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल के पहले 15 दिनों में होगी। पिछले वर्ष एनटीए ने अब तक एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया था। 2025 के बड़े एग्जाम्स में जेईई मेन, नीट यूजी, यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाला के एग्जाम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) शामिल है। यूजीसी नेट का एग्जाम भी होगा।
अधिक अपडेट और जानकारी के लिए - नोटोपीडिया के बुलेटिन बोर्ड पर जाएं
नवीनतम सरकारी नौकरियों के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी नौकरी सेक्शन पर जाएं
20,000 से अधिक कॉलेजों तक पहुंच के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज सेक्शन पर जाएं
14 बोर्डों में स्कूल अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के स्कूल सेक्शन पर जाएं
सरकारी नौकरी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी परीक्षा सेक्शन पर जाएं
प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज प्रवेश परीक्षा सेक्शन पर जाए
The Notopedia Bulletin Board
News about the latest admissions, results, upcoming government jobs, Sarkari exams and many more.
