Description
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने नर्मदा जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल), क्लास-2 के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 34 असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पद भरे जाएंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर 3 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले GPSC की आधिकारिक साइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एक OTR लॉगिन के लिए मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, फिर शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
सिड्यूल की बात करें तो, प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 1 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा का परिणाम अप्रैल में घोषित किया जाएगा। इंटरव्यू की संभावित डेट जून 2025 है। इंटरव्यू की अंतिम तारीख के 10 कार्य दिवसों के अंदर ही फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, कैडिडेट्स को आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए।
अधिक अपडेट और जानकारी के लिए - नोटोपीडिया के बुलेटिन बोर्ड पर जाएं
नवीनतम सरकारी नौकरियों के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी नौकरी सेक्शन पर जाएं
20,000 से अधिक कॉलेजों तक पहुंच के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज सेक्शन पर जाएं
14 बोर्डों में स्कूल अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के स्कूल सेक्शन पर जाएं
सरकारी नौकरी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के सरकारी परीक्षा सेक्शन पर जाएं
प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यापक तैयारी के लिए - नोटोपीडिया के कॉलेज प्रवेश परीक्षा सेक्शन पर जाए
The Notopedia Bulletin Board
News about the latest admissions, results, upcoming government jobs, Sarkari exams and many more.
